उर्फी जावेद का नया अवतार देख फैंस हुए हैरान, आप भी देंखे वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपनी फोटोज और रील साझा कर प्रशंसकों को सरप्राइज कर देती हैं. उनकी प्रत्येक रील सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं. वही सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी उर्फी जावेद का फैशन सेंस दिन प्रतिदिन कयामत ढाहता जा रहा है. वही हाल ही में उर्फी ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसे देख हर कोई दंग रह गया. 

वही इस वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी वाइट कलर का कोट और पैंट पहने हुई हैं. कोट के भीतर उर्फी ने ब्रा नहीं पहनी है जो वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है. विशेष बात है कि इस बार जैसे ही उर्फी कैमरे के सामने आईं तो उनके ऑउटफिट से अधिक इस बार लोगों की नजरें उनकी बॉडी पर किए हुए पेंट पर टिकीं. उर्फी ने बॉडी पर पेंट से पेड़ तथा पत्ती बनवाई थी. विशेष बात है ये डिजाइन उर्फी ने गले से होते हुए क्लीवेज तक बनवाई. उर्फी यहीं नहीं रुकीं. इन्होंने अपने हाथों पर भी यही डिजाइन बनवाई.

वही अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने काले रंग की हाई हील्स पहने हुई नजर आई. हालांकि वो इन हील्स में सहज बिल्कुल नहीं थीं. धीरे-धीरे चल रही थीं जो वीडियो में स्पष्ट नजर आया. वहीं मेकअप की बात करें तो अपनी बॉडी पर कराए गए पेंट से मैचिंग उर्फी ने लिपस्टिक लगाई तथा बालों को ओपन रखकर लाइट मेकअप किया. बता दें कि उर्फी जावेद ने 2016 में ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ शो से टेलीविज़न जगत में डेब्यू किया था. उर्फी कट्टर इस्लामिक विचारधारा वाले लोगों पर बेबाक बयानी के लिए भी लोकप्रिय हैं. वही अब उर्फी के इस वीडियो से फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here