पंजाब चुनाव: मतदान से पहले विस्फोटक मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

समाना (पटियाला), मतदान से पहले समाना- पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास विस्फाेटक मिलने से दहशत फैल गई। यह विस्फाेटक नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर बैग में टंगा था। आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। एसएचओ समाना सिटी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया है। इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस जांच जारी है

गाैरतलब है कि अग्रवाल गाेशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिवसेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया अग्रवाल गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने वेरका बूथ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात बाइक खड़ी थी। इसके साथ एक बैग भी बंधा हुआ था। बूथ के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी।

jagran

दो दिन से यहीं पड़ा है मोटरसाइकिल

लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल दो दिन से ही यहीं खड़ा है। शुक्रवार को लोगों को इस पर टंगे बैग से कुछ आवाज सुनाई दी तो उनका ध्यान इस तरफ गया। पुलिस को इस मामले में किसी लोकल व्यक्ति के शामिल होने का शक है। इसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चुनी गोशाला

आम दिनों में जहां इस जगह आवाजाही कम रहती है, वहीं चुनाव के दिनों में रोड शो के लिए यह जगह हर पालिटिकल पार्टी के लिए पहली पसंद है। वीरवार को इसी इलाके के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान और शुक्रवार को शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा का रोड शो निकला था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here