अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस को दी चेतावनी, कहा- हमला होने पर यूक्रेन को करेंगे सपोर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

वाशिंगटनः रूस और यूक्रेन के बीच गतिरोध बरकरार है. रूस ने यूक्रेन की सीमा के चारों तरफ सैनिकों को तैनात कर रखा है. इसी बीच अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देश यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए रूस से बातचीत के जरिए हल निकालने की बात कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है.

हम नहीं चाहते संघर्ष

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को चेतावनी देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने कहा कि हम एक संघर्ष नहीं चाहते हैं, लेकिन यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस कारणों को भी सही नहीं ठहराया जा सकता है. इसके बावजूद अगर रूस अपनी योजनाओं पर टिके रहता है, तो वह एक विनाशकारी और अनावश्यक युद्ध के लिए जिम्मेदार होगा.

यूक्रेन को उकसाने की हो रही कोशिश

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने यूक्रेन को भड़काने की कोशिश कर रहे रूसी समर्थित लड़ाकों की रिपोर्ट देखी है.यह युद्धविराम के उल्लंघन है. रूस इस तरह के खेल पहले भी खेलते आया है. संयुक्त राज्य अमेरिका और हमारे सहयोगी यूक्रेन के लोगों का समर्थन करना जारी रखेंगे.हम रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे. रूस अगर यूक्रेन पर आक्रमण करता है, तो पश्चिमी देश रूस पर गंभीर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं.

बातचीत से निकाला जाए हल

उन्होंने कहा कि विवाद को बातचीत के जरिए हल किया जा सकता है.अब भी देर नहीं हुई है. रूस अब भी कूटनीतिक तरीके से इस समस्या का हल चुन सकता है. बाइडेन ने कहा कि दक्षिण में रूस के सैनिक अब भी ब्लैक सी के निटक बेलारूस में तैनात हैं. उन्होंने यूक्रेन को घेरकर रखा है. रूस की सेना आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है.

यूक्रेन को दिया जाएगा पैकेज

वहीं, व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि रूस के यूक्रेन पर हमला करने पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन को पैकेज देने पर विचार कर रहे हैं. रूस साइबर स्पेस में बेहद आक्रामक कदम उठा रहा है. वॉशिंगटन इसके लिए रूस की जवाबदेही तय करना चाहता है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here