ऐसी हाथ वाली लडकियां होती हैं भाग्यवान, जानिए….. – 24×7 Khabre Fatafat

0
34

सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर के अंगों की बनावट, निशान, तिल आदि के जरिए व्‍यक्ति का स्‍वभाव-व्‍यवहार और भविष्‍य जानने के तरीके बताए गए हैं। कहा जाता है इससे पता चल जाता है कि व्‍यक्ति कैसा जीवन जीने वाला है। अब आज हम उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पता चलता है कि लड़की कितनी भाग्‍यशाली है। आइए जानते हैं।

ऐसी लड़कियां होती हैं बेहद भाग्‍यवान-

– ऐसी महिला या लड़की जो गोरी या सांवली हो लेकिन उसका चेहरा, मस्‍तक और दांत चिकने हों। वह बहुत भाग्‍यवान होती है और अपने परिवार का नाम रोशन करती है।

– ज्योतिष के मुताबिक जिस महिला के अंग कोमल हों, आंखे, जांघ और पेट हिरन जैसे हों वह बहुत गरीब घर में जन्‍म लेकर भी महारानी बनती है।

– ज्योतिष के अनुसार जिस महिला के आंखों के ऊपर और नीचे की त्‍वचा में लालिमा हो, उसकी आंखों की पुतली एकदम काली और सफेद हिस्‍सा गाय के दूध जैसा साफ और बिना दाग-धब्‍बे वाला हो, वह बेहद भाग्‍यवान होती है।

– ज्योतिष के मुताबिक ऐसी लड़की या महिला जिसका चेहरा गोल हो, आंखें बड़ी-बड़ी और होंठ हल्‍की लालिमा से भरे हों, उन्‍हें अपने जीवन में सारे सुख मिलते हैं। 

– ज्योतिष के अनुसार सोने जैसी कांति लिए रंग वाली महिला, जिसके हाथ गुलाबीपन लिए हों वे महिलाएं पतिव्रता होती हैं। ऐसी महिलाए अपने पति के लिए बहुत सौभाग्‍यशाली साबित होती हैं। 

– ज्योतिष में बताया गया है जिन महिलाओं या लड़कियों की हथेली की रेखाएं लाल, चिकनी, स्पष्ट, गहरी और पूरी हों वे जीवन का हर सुख पाती हैं। 

– ज्योतिष में बताया गया है जिनकी उंगलियां पतली, लंबी, सुंदर और गोल हों, हथेली लालिमा लिए हुए हो वे खुद तो भाग्‍यशाली होती ही हैं, अपने पूरे परिवार की किस्‍मत खोल देती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here