यूपी का परफ्यूम न्यूयॉर्क में हुआ लॉन्च, भारतीय दूतावास ने जताई खुशी – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

उत्तर प्रदेश में बना परफ्यूम न्यूयॉर्क में लॉन्च किया गया है. जानकारी के मुताबिक ये परफ्यून कन्नौज जिले में बना है जिसको अब अमेरिका के न्यूयॉर्क में लोग इस्तेमाल कर सकेंगे. न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास रणधीर जायसवाल ने इसे “वैलेंटाइन डे” के मौके पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम में “मेड इन इंडिया” परफ्यूम के रूप में लॉन्च किया है. 

कंपनी ने जतायी खुशी

भारतीय दूतावास रणधीर जायसवाल ने कहा कि, ये पहली बार है कि कन्नोज जिले का बना परफ्यूम न्यूयॉर्क में लॉन्च हुआ है. परफ्यूम बानाने वाली कंपनी जिघाराना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्वप्निल पाठक शर्मा का कहना है कि, न्यूयॉर्क में भारतीय परफ्यूम का लॉन्च होना सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि अपने शहर को वैश्विक मंच पर पेश करना बेहद खुशी की बात है. 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जिघारान का ये नया परफ्यूम “विकास खन्ना” लौंग, जायफल, इलायची, चमेली, गुलाब समेत चंदन एक मिश्रण है जो कई सदियों से भारत की अनूठी महक को परिभाषित करता है. परफ्यूम निर्माता का कहना है कि, उन्होंने गुलाब के तेल जैसी कीमती सामाग्री की उपयोग इस इत्र को बनाने के लिए किया है. उन्होंने बताया कि, 20 ग्राम गुलाब के तेल को बनाने में करीब 100 किलोग्राम फूल का इस्तेमाल होता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here