वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा के साथ ये घातक प्लेयर करेगा ओपनिंग – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज कल यानी 16 फरवरी से कोलकाता में शुरू हो रही है. टी20 सीरीज के मैच 16, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे. भारत ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सफाया किया था. अब टीम इंडिया टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ करना चाहती है. 

ये प्लेयर बनेगा रोहित शर्मा का नया ओपनिंग जोड़ीदार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक घातक प्लेयर रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरेगा. BCCI बड़ा पैंतरा खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को रोहित शर्मा के नए ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में उतारेगी. ऋतुराज गायकवाड़ अपने दम पर भारत को टी20 सीरीज भी जिता सकता है. ऋतुराज गायकवाड़ अच्छे फॉर्म में हैं. 

बहुत खतरनाक है ये बल्लेबाज 

टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा कि केएल राहुल बाहर हैं. ऐसे में हमारे पास विकल्प के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं. ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में खेलते हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले साल आईपीएल में सबसे ज्यादा 635 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया था. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जमाए थे. 

लगातार 4 मैच में 4 शतक

ऋतुजराज गायकवाड़ ने पिछले साल विजय हजारे टूर्नामेंट में लगातार 4 मैचों में 4 शतक लगाकर अच्छे फॉर्म में होने का संकेत दिया था. ऋतुजराज गायकवाड़ की इसी काबिलियत को देखते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ कल यानी 16 फरवरी को पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए उतारा जाएगा. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल 

16 फरवरी: पहला टी-20 (कोलकाता)
18 फरवरी: दूसरा टी-20 (कोलकाता)
20 फरवरी: तीसरा टी-20 (कोलकाता) 

भारत की T20I टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल , मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here