ज्यादा नींबू पानी पीने से स्वास्थ्य को होते है ये नुकसान – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

आज के समय में कई लोग नींबू पानी पीते हैं क्योंकि उन्हें लगता है यह सेहत के बेहतरीन है। वैसे यह सोचना गलत नहीं है लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। जी हाँ, आज हम आपको बताने जा रहे हैं नींबू पानी से होने वाले नुकसानों के बारे में।

क्या होते हैं नींबू पानी के नुकसान-

दांतों को खराब: विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप हद से ज्यादा नींबू का पानी पीते हैं, तो इससे दांतों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। जी दरअसल कहा जाता है नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दांतों के इनैमल को प्रभावित करने के अलावा उसे खराब भी कर सकता है। केवल यही नहीं बल्कि इस कारण बालों में ठंडा और गर्म पानी की समस्या हो सकती है।

पेट की दिक्क्तें: कहा जाता है ज्यादा नींबू का पानी पीने से पेट संबंधी दिक्कतें भी हो सकती है। जी हाँ और इसमें पेट में दर्द, सूजन, दस्त और अल्सर होना जैसी गंभीर दिक्कतें शामिल हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है इसमें ऑक्सलेट क्रिस्टल का रूप ले सकता है और एक समय पर पेट में स्टोन की प्रॉबल्म भी हो सकती है।

जोड़ो में दर्द: एक्सपर्ट्स की मानें नींबू के पानी का ज्यादा सेवन करने से एक समय पर जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। जी दरसल कहा जाता है कि दिन में आधे नींबू को पानी में मिलाकर पीना चाहिए।

एसिडिटी: नींबू के पानी का ज्यादा सेवन करने से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। जी दरअसल प्रोटीन को तोड़ने वाले एंजाइम पेप्सिन को नींबू एक्टिव कर देता है और इसी वजह से सीने में जलन शुरू हो जाती है।

मुंह के छाले: मुंह में छाले होने पर नींबू या इसके पानी का सेवन न करें। जी दरअसल एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे मुंह के छाले और भी बढ़ सकते हैं, इस वजह से इस दौरान नींबू से दूरी बनाए रखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here