बालों को प्राकृतिक काला कर देगा कलौंजी का तेल, जानिए….. – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

कई लोग अपने बालों को काला करने के जतन में रहते हैं क्योंकि आज के समय में बाल बड़े सफ़ेद हो जाते हैं। ऐसे में अगर प्राकृतिक तरीके से आप अपने बाल काले करने के बारे में सोच रहे हैं तो कलौंजी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे काले बीज के तेल के रूप में भी जाना जाता है, और अचार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालाँकि आप शायद ही जानते होंगे कि हेयर प्रॉब्लम्स के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। अब आज हम आपको कलौंजी के इस्तेमाल से हेयर ऑयल बनाने का तरीका बताएंगे जिससे ना सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा बल्कि इससे डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी दूर रहेंगी।

सामग्री-
कलौंजी – 2 चम्मच
नारियल/आंवला तेल – 1 चम्मच

पैक बनाने का तरीका- इसके लिए सबसे पहले कलौंजी को साफ करके इसे मिक्सी जार में डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें। अब इसे पाउडर को एक टाइट कंटेनर में डाल लें। अब इसके बाद गर्म पानी के ऊपर एक कटोरी में 2 चम्मच कलौंजी तेल, 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। वहीं आप चाहे तो आंवला, जैतून या सरसों का तेल मिक्स करें। इसके अलावा आप चाहे तो इसे गैस पर भी गर्म कर सकते हैं। वहीं अगर आप चाहे तो कलौंजी पाउडर व नारियल तेल के साथ नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं।

लगाने का तरीका- इसे लगाने के लिए स्कैल्प में कलौंजी तेल को अच्छी तरह लगाएं और फिर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसके बाद बालों में कंघी करके शॉवर कैप से कवर कर लें। ध्यान रहे इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। वैसे आप चाहे तो इसे ओवरनाइट के लिए भी लगा सकते हैं और इसके बाद माइल्ड शैंपू व कंडीशनर से बालों को अच्छी तरह धो लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here