इमरान खान से खफा हुए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, कहा- काम का नहीं मिल रहा इनाम – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इमरान खान से नाराज चल रहे हैं। कुरैशी ने केंद्रीय मंत्रालय के प्रदर्शन मूल्यांकन के मापदंडों पर सवाल उठाए हैं। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रदर्शन मूल्यांकन में विदेश मंत्रालय को 11वां स्थान देने पर गंभीर चिंता जताई है। मामले को लेकर उन्होंने पीएम के स्पेशल अस्सिस्टेंट शहजाद अरबाब को मामले को लेकर चिट्ठी सौंपी है।

कुरैशी ने कहा है कि पहली तिमाही के दौरान विदेश मंत्रालय ने प्रदर्शन समझौते में निर्धारित 26 में 22 और 24 में से 18 टारगेट को पूरा किया है। उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्रालय ने कई हाई लेवल के इनिशिएटिव भी लिए हैं। रिपोर्ट तैयार करने वाली समीक्षा समिति का नेतृत्व करने वाले शहजाद अरबाब को लिखे गए पत्र में कुरैशी ने कहा है कि 30 फीसद प्रदर्शन मूल्यांकन के लिए कोई परिभाषित दिशानिर्देश नहीं थे।

कुरैशी ने कहा है विदेश मंत्रालय ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में चिंतित है। यह साफ किया जाना चाहिए कि मंत्रालयों को ग्रेड देने के कौन की प्रणाली का इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट्स बताती हैं जिस मंत्रालय को कम रेटिंग दी गई है उस मंत्रालय के मंत्री रेटिंग के मापदंड पर सवाल उठा रहे हैं। इससे पाकिस्तान कैबिनेट के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने 10 फरवरी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दस मंत्रियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया था। इस लिस्ट में शाह महमूद कुरैशी का नाम नहीं है, जिसके कारण वह भड़के हुए हैं और मीडिया के सामने अपने मंत्रालय का कामकाज गिना रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here