कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील करते हुए कही यह बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

ओटावा, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रदर्शनकारियों से घर जाने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सभी प्रदर्शनकारियों से घर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि, इस गैरकानूनी गतिविधि को समाप्त होना चाहिए और यह समाप्त होकर रहेगा। हमें उम्मीद है कि ये लोग घर जाने का फैसला करेंगे। नहीं तो पुलिस का इसमें हस्तक्षेप होगा। बता दें कि, कनाडा की राजधानी में 50 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, पुलिस और सरकार सभी स्तर पर ओटावा, विंडसर और अन्य जगहों पर नाकेबंदी करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। संघीय, प्रांतीय और नगरपालिका के अधिकारी हाल के दिनों में अलर्ट पर रहे हैं, रास्तों की नाकाबंदी और गतिविधियां रोकना अवैध और गैरकानूनी हैं और उन्हें समाप्त होना चाहिए। ट्रूडो ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को किसी भी अवैध गतिविधियों के लिए खड़े होना चाहिए या फिर गंभीर परिणाम का सामना करना चाहिए। ऐसे परिणाम जिनमें आपराधिक आरोप और भारी वित्तीय दंड की संभावना शामिल है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि, संघीय सरकार अब उन कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो अर्थव्यवस्था को बंधक बनाते हैं, और देश की राजधानी में जीवन को ठप कर देते हैं। ट्रूडो ने चेतावनी दी कि आपराधिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। जो प्रदर्शनकारियों को फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने से रोकेगा। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बात की थी। उन्होंने विशेष रूप से विंडसर के एंबेसडर ब्रिज पर बंद को लेकर चर्चा की थी।

बता दें कि, कनाडा में कोरोना वैक्‍सीन को अनिवार्य किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके चलते हजारों ट्रक ड्राइवर्स अपने ट्रकों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से राजधानी ओटावा के कई इलाके जाम हैं। कनाडा की राजधानी में 50 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर्स प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here