इस दिन है जया एकादश, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

हर महीने आने वाला एकादशी का पर्व इस महीने भी आने वाला है। जी दरअसल इस महीने यह पर्व 12 फरवरी शनिवार को मनाया जाने वाला है। ऐसे में 12 फरवरी शनिवार को आने वाली एकादशी को जया एकादशी कहा जा रहा है। आप सभी को बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जया एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

जया एकादशी 2022 व्रत शुभ मुहूर्त-

एकादशी तिथि प्रारंभ – 11 फरवरी को दोपहर 01:52 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त – 12 फरवरी को शाम 04:27 बजे तक
इस दिन का शुभ मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 12:58 बजे तक

जया एकादशी 2022 पूजा विधि- जया एकादशी के दीं प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में जगें और स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें। अब एकादशी व्रत का संकल्प लें। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा डाल कर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। अब इसके बाद फूल आदि से पूजा स्थल को सजाएं और तुलसी जी को जल चढ़ाएं। अब भगवान विष्णु के सामने घी के दीये जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इसके बाद उनकी आरती उतारें। अब इसके बाद शाम के समय भी भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर आरती उतारें। वहीं पूजा के अगले दिन ब्रह्मणों को भोजन कराएं और दक्षिण आदि देने के बाद पारण करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here