जब लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे पंडित नेहरू के आंखों में थे आंसू, कहा- लता तुमने आज रुला दिया

0
22
27 जनवरी 1963 को कार्यक्रम में गाया था गाना

27 जनवरी 1963 को कार्यक्रम में गाया था गाना

लता मंगेशकर ने खुलासा किया कि कार्यक्रम के एक दिन पहले गीतकार कवि प्रदीप ने उनसे संपर्क किया था। गायिका ने पहले गाने से इनकार कर दिया था क्योंकि रिहर्सल का समय नहीं था, लेकिन कवि के आग्रह पर उन्होंने 27 जनवरी, 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने गाना गाया।

लता मंगेशकर से मुलाकात करने पर पंडित नेहरू ने कही थी बात

लता मंगेशकर से मुलाकात करने पर पंडित नेहरू ने कही थी बात

बता दें कि गाना ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिखा गया था। गीत की 51वीं वर्षगांठ पर अपने पहले प्रदर्शन को याद करते हुए, लता ने खुलासा किया कि उनका प्रदर्शन समाप्त होने के बाद, पंडित नेहरू उनसे मिलना चाहते थे। “पहले तो मैं घबरा गई थी, यह सोचकर कि मैंने कुछ गलती की है।

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था जन्म

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था जन्म

लता मंगेशक ने आगे कहा कि लेकिन जब मैं पंडित जी (नेहरू) से मिली, तो मैंने उनकी आंखों में आंसू देखे। पंडित नेहरू ने कहा कि ‘लता, तुमने आज मुझे रूला दिया। बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। वर्ष 1974 में लता मंगेशकर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे अधिक गाने गाने वाली गायिका के रूप में दर्ज हो चुका है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here