
लता दीदी का आखिरी ट्वीट ‘महाराष्ट्र की मदर टेरेसा’ के लिए था
लता मंगेशकर ने अपना आखिरी पोस्ट अस्पताल में भर्ती होने से चार दिन पहले यानी 04 जनवरी को किया था। 8 जनवरी को अस्पताल में लता भर्ती हुई थीं। इस ट्वीट में लता मंगेशकर अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली सिन्धुताई सपकाल के लिए लिखा था। अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाली सिन्धुताई सपकाल को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कहा जाता था। सिन्धुताई सपकाल के निधन पर लता मंगेशकर ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी थी।

अपने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था लता मंगेशकर ने
लता मंगेशकर ने अपना ट्वीट मराठी में किया था। लता मंगेशकर ने लिखा था, ”प्यार करनेवाली मां, अनाथ बच्चों की मां ,बड़ी समाज सुधारक सिंधुताई सपकाल, इनकी निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनके निधन से समाज का काफी नुकसान हुआ है। दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार देकर हमने उनको सन्मानित भी किया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

‘प्यारे पंचम की पुण्यतिथि’ लता दी ने किया था ये ट्वीट
04 जनवरी को ही लता मंगेशकर ने पंचम दा की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लता जी ने लिखा था, ”आज हम सबके प्यारे पंचम की पुण्यतिथि है। उसने जितना भी संगीत बनाया वो सराहनीय था और आज भी लोकप्रिय है। मैं उनकी याद को विनम्र अभिवादन करती हूं।”
04 जनवरी 2022 के बाद लता ताई के किए सारे ट्वीट उनकी हेल्थ अपडेट को लेकर थे। जो उनकी टीम और परिवार वालों द्वारा किए गए थे।
ये भी पढ़ें-‘दीदी, हमारे देश में खालीपन छोड़ गईं…’, लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर

नए साल पर अपने पिता को लता दी ने किया था याद
1 जनवरी को लता मंगेशकर ने नए साल की बधाई देने के अलावा एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को याद किया था। इस वीडियो में लता मंगेशकर कहती हैं, ”मेरे पूज्य पिताजी इतनी बड़ी दुनिया में हमें अकेला छोड़ कर चले गए। लेकिन मैंने उन्हें हमेशा यहीं अपने पास उनको पाया है। कई बार मुझे ऐसा लगा कि वो मेरे पास बैठे हैं, मुझे गाना सिखा रहे हैं। अगर कभी मुझे किसी बात का डर लगता था कि ऐसा लगता था कि वो मेरे सिर पर हाथ रखकर कह रहे हों- डरो नहीं लता, मैं हूं। इसी तरह हमारे 50 साल गुजर गए हैं। अगर वह हमारे पास नहीं होते तो सोचिए, मुझे जैसी एक बहुत ही छोटी गायिका क्या उसे इतनी शोहरत इज्जत मिलती? मुझे नहीं लगता ये उनका आशीर्वाद है जो आज मुझे मिला है।’

कोरोना को लेकर लता दीदी ने कही थी ये बात
1 जनवरी को लता दीदी ने जो पहला ट्वीट किया था, वो कोरोना और नए साल की बधाई के लिए थी। लता मंगेशकर ने लिखा था, ‘नमस्कार, आप सबको नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। कोरोना के इस संकट से सारे विश्व को मुक्ति मिले। आप सब खुश रहें, स्वस्थ रहें यही मंगलकामना है।’
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















