हैदराबाद: छोटे बच्चे ने पीएम मोदी से किया दंडवत प्रणाम, वीडियो वायरल

0
18

India

oi-Ashutosh Tiwari

|

Google Oneindia News

हैदराबाद, 5 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद में 216 फीट ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी’ का अनावरण किया। साथ ही जनता से मुलाकात की। अनावरण कार्यक्रम के दौरान ही उनसे एक बच्चा आशीर्वाद लेने पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सभी दक्षिण भारत की संस्कृति की सराहना भी कर रहे हैं।

hyderabad

दरअसल पीएम मोदी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद परिसर का दौरा किया। इस दौरान एक बच्चा उनके पास आया और उसने जमीन पर लेटकर दंडवत प्रणाम किया। इस पर पीएम ने भी उसकी पीठ थपथपाते हुए आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया पर चार सेकेंड का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर लोग बच्चे के संस्कार की सराहना कर रहे हैं।

खेत में जाकर खाए चने
वहीं अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान के अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय (ICRISAT) के गोल्डेन जुबली समारोह का उद्घाटन करने जाते समय पीएम मोदी की नजर आसपास मौजूद खेतों पर पड़ी। इस दौरान वो खेतों में पहुंचे और वहां का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने खेतों से चने की फसल तोड़ी और उसे खाया। कुछ देर वहां रुकने के बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया।

तेलंगाना: पीएम मोदी ने किया 216 फीट के 'स्टेच्यू ऑफ इक्वेलिटी' का अनावरण, जानिए इसमें क्या है खासतेलंगाना: पीएम मोदी ने किया 216 फीट के ‘स्टेच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ का अनावरण, जानिए इसमें क्या है खास

प्रतिमा में क्या है खास?
इस प्रतिमा की अवधारणा रामानुजाचार्य आश्रम के जीयर स्वामी ने की है। जिसे तैयार करने में सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जिंक धातुओं का इस्तेमाल किया गया। मूर्ति की लंबाई 108 फीट है। मूर्ति के हाथ में लिया गया त्रिदंडम 135 फीट ऊंचा है। इस मूर्ति तक पहुंचने के लिए 108 सीढ़ियां हैं। वहीं परिसर में वैदिक डिजिटल लाइब्रेरी, शोध केंद्र, प्राचीन पुस्तकें, थियेटर और शैक्षणिक गैलरी भी है।

English summary

child dandvat pranam to pm modi inauguration ceremony of Statue of Equality

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here