अगले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकता भारी इजाफा! सऊदी अरब का ये कदम बढ़ाएगा मुश्किलें

0
18
60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई

60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई

अरामको ने शनिवार को कहा कि दुनिया के शीर्ष तेल निर्यातक ने एशियाई ग्राहकों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड ग्रेड की कीमत फरवरी में 2.80 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है। रॉयटर्स के जनवरी में कराए गए सर्वे में इस बात की उम्मीद जताई गई है कि कंपनी मार्च में अपने फ्लैगशिप ग्रेड के लिए 60 सेंट प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी कर सकती है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता

क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता

कीमतों में यह तेजी एशिया में मजबूत डिमांड को दिखाता है। इसके बाद माना जा रहा है कि एशियाई मार्केट में तेल की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफे से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर कीमतों में यह इस ओर साफ इशारा कर रही हैं कि, एशिया में तेल की मजबूत डिमांड बरकरार है। इस वजह से कंपनियां गैसोइल और जेट फ्यूल में अधिक मार्जिन रख रही हैं।

Petrol Price: कच्चे तेल के दाम फिर चढ़े लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपना शहर का रेटPetrol Price: कच्चे तेल के दाम फिर चढ़े लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानें अपना शहर का रेट

Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए Price,91 डॉलर के पार पहुंचा Crude Oil | वनइंडिया हिंदी

दिसंबर से नहीं बढ़ी तेल की कीमतें

दिसंबर से नहीं बढ़ी तेल की कीमतें

बता दें कि, दिल्ली में 02 दिसंबर 2021 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल का भाव 95.41 रुपये प्रति लीटर पर है जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। घरेलू बाजार में पिछले साल दिवाली के समय यानी नवंबर 2021 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी। उसके बाद से कच्चा तेल करीब 10 डॉलर प्रति डॉलर तक बढ़ चुका है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here