हिजाब विवाद: राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं हिजाब अनिवार्य?

0
25

India

oi-Kapil Tiwari

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, फरवरी 05। कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर हो रहा छात्राओं का विरोध प्रदर्शन अब धीरे-धीरे अन्य कॉलेजों में भी फैलता जा रहा है। बसंत पंचमी के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सियासी रंग दे दिया, जब उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम अपनी बेटियों से उनके भविष्य को छीन रहे हैं।

rahul gandhi

भारत के भविष्य के लिए खतरनाक हैं राहुल गांधी- बीजेपी

राहुल गांधी के ट्वीट पर कर्नाटक भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। कर्नाटक बीजेपी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर कहा गया है, “शिक्षा को सांप्रदायिक रंग देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वो भारत के भविष्य के खतरनाक हैं। अगर शिक्षित होने के लिए हिजाब बहुत जरूरी है, तो राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य क्यों नहीं करते?”

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

बसंत पंचमी के मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, “छात्राओं के हिजाब को उनकी शिक्षा के आड़े आने देकर हम भारत की बेटियों का भविष्‍य छीन रहे हैं, मां सरस्‍वती सभी को ज्ञान दें। वह भेद नहीं करती।”

कर्नाटक में क्या है हिजाब विवाद?

दरअसल, कर्नाटक के उडुपी जिले में एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में छात्राओं को हिजाब पहनकर नहीं आने के आदेश यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से दिया गया था। इसके बाद तो राज्य में हिजाब पहनने के अधिकार को लेकर विरोध शुरू हो गया। ऐसी ही एक घटना कुंडापुर महाविद्यालय में हुई जहां हिजाब पहन कर आई मुस्लिम छात्राओं को प्रिंसिपल ने संस्थान के मुख्यद्वार पर ही रोक दिया।

राज्य के कई कॉलेजों में फैला ये विवाद

उडुपी जिले की एक यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ विवाद अब धीरे-धीरे अन्य स्कूल और कॉलेजों में भी फैल गया है। इस घटना के बाद कई कॉलेजों में अधिकतर लड़कों को बदले में भगवा शॉल पहनकर कॉलेज आते हुए देखा गया। ये विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया। इस विवाद को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ सरकार के रुख के बारे में बैठक की।

ये भी पढ़ें: हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को लेकर बोले राहुल गांधी- मां सरस्वती किसी से भेद नहीं करती हैंये भी पढ़ें: हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को लेकर बोले राहुल गांधी- मां सरस्वती किसी से भेद नहीं करती हैं

English summary

BJP asks to rahul gandhi why he doesn’t make hijab essential in Cong-ruled states

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here