
सीआईडी का पहला और आखिरी एपिसोड
आपको जानकर हैरानी होगी कि सीआईडी का पहला एपिसोड 21 जनवरी, 1998 को ऑन एयर हुआ था और आखिरी एपिसोड 28 अक्टूबर, 2018 को टीवी पर दिखाया गया था। ये शो की लोकप्रियता और टीआरपी ही थी जिसकी वजह से टीवी पर कालकारों ने इनते सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। हालांकि जब शो ऑफ एयर हुआ तो इससे जुड़े कलाकार और टीम के सदस्य भावुक हो गए थे। हाल ही में शिवाजी साटम ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया है।

एसीपी प्रद्युमन ने बयां किया दर्द
सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन का एक अलग ही स्टाइल था, उनके डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। एक्टर शिवाजी साटम ने अपनी दमदार एक्टिंग से इस किरदार को अमर कर दिया है। सीआईडी के बंद होने को लेकर एक इंटरव्यू में शिवाजी साटम ने कहा है कि उन्हें कभी पता नहीं चला कि क्या गलत हुआ और शो को क्यों बंद कर दिया गया? सीआईडी की टीम खुद को ‘अनचाहा’ हुआ महसूस किया क्योंकि शो का स्लॉट बदलकर देर रात में कर दिया गया था।

अचानक से बंद हो गया शो
2018 में बंद होने के 2 साल बाद जब सीआईडी का नया सीजन लाने का प्लान बना तो 2020 में कोरोना वायरस के चलते इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। शो के ऑफ-एयर होने के बारे में जानने के दिन को याद करते हुए शिवाजी ने कहा, ‘उस दिन शुक्रवार था और हमें बताया गया था कि सोमवार हमारा आखिरी दिन होगा। यहां तक कि हमारे निर्माताओं को भी पता नहीं था। लेकिन हां, एक बात थी कि हम पिछले एक साल से अलग महसूस कराया जा रहा था। हमें धक्का दिया जा रहा था – हमारा शो रात 10:00 बजे के स्लॉट से 10:30 पर आ गया था।’

हमें अवांछित महसूस कराया गया
एक्टर शिवाजी ने आगे कहा, ‘फिर, शो देर से ऑन-एयर होने लगा, मान लीजिए 10:40 पर, इसके बाद धीरे-धीरे हमें रात 11 बजे के आस-पास ही ऑन एयर किया जाने लगा। जो कुछ भी हो रहा था वह दुखद था, हम समझ सकते थे कि कुछ गड़बड़ है, कुछ है गलत। हम अवांछित महसूस करने लगे, लेकिन फिर यह चैनल का निर्णय था। हम कुछ नहीं कर सके।’ पिछले महीने शिवाजी बताया था कि वह फिर से एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने को तैयार हैं, लेकिन सीआईडी के निर्माता इस लोकप्रिय शो को एक अलग प्रारूप में फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

फिर शुरू हो सकता है शो!
उन्होंने कहा था, कल अगर सीआईडी फिर से शुरू होता है, मैं प्रोजेक्ट करने के लिए सबसे आगे रहूंगा। मैं इस किरदार को निभाते-निभाते नहीं थका, लेकिन घर में रह कर थक गया हूं। निर्माता एक अलग तरह के प्रारूप में सीआइडी को पुनर्जीवित करने की बात कर रहे हैं। हां, बातचीत चल रही है, लेकिन कुछ स्पष्ट सामने नहीं आया है, यह अभी भी सिर्फ फुसफुसाहट है। बता दें कि आखिरी बार शिवाजी को तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा में देखा गया था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















