BJP ने पार्टी के राज्यसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, कहा- 8 फरवरी को सबको उपस्थित होना है

0
20

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों को 8 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं। एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ खास होने वाला नहीं है। राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे। विपक्ष प्रस्ताव के खिलाफ संशोधन के लिए दबाव डाल सकता है। मुझे लगता है कि इसीलिए व्हिप जारी किया गया है।

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि गूगल के मुताबिक तीन-पंक्ति वाला व्हिप पार्टी की स्थिति के अनुसार उपस्थित होने और मतदान करने का एक सख्त निर्देश है, जिसके उल्लंघन के सामान्य रूप से गंभीर परिणाम होंगे। उपस्थित न होने की अनुमति व्हिप द्वारा दी जा सकती है, लेकिन एक गंभीर कारण की आवश्यकता है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कयास लगाया है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे पास कराने के लिए संख्या की जरूरत है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here