J&K: श्रीनगर के जकुरा में सुरक्षाबल ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, दो पिस्टल बरामद – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में शनिवार अहले सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दो आतंकियों का सफाया कर दिया गया. मारे गए ये आतंकी  लश्कर- ए-तैयबा और टीआरएफ के सदस्य थे. इनके पास से तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

वहीं मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई है. वह अनंतनाग के हसनपोरा में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में भी शामिल था.

जम्मू कश्मीर में आतंकियो के खिलाफ चल रहा अभियान तेजी से जारी है ताकि घाटी में शांति व्यवस्था बनी रह सके. हाल ही में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 (Article 370) को निरस्त करने के बाद अब तक 439 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं. इस समयावधि में केंद्र शासित प्रदेश में  541 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गई.

आतंकी घटनाओं में किसी महत्वपूर्ण संपत्ति को नुकसान नहीं- गृह राज्य मंत्री

गृह राज्य मंत्री ने बताया ‘इन घटनाओं के दौरान, किसी भी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, लगभग 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के नुकसान का आंकलन है.’ इसके अलावा गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत देश में 42 आतंकवादी संगठनों को पहली अनुसूची में सूचीबद्ध हैं.

सेना ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया

वहीं बीते 3 फरवरी को ही उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में पुलिस और सेना ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था. आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे. गिरफ्तारी बांदीपोरा के चंदरगीर हाजिन इलाके से की गयी है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में बताई. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here