IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा टीम में कर सकते है चार बड़े बदलाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

नई दिल्ली: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जब अहमदाबाद में पहला वनडे मैच खेलने उतरेगी, तो उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. टीम इंडिया के कई स्टार प्लेयर्स कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा चार बड़े फेरबदल करना चाहेंगे. 6 फरवरी को मोटेरा स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जाएगा. 

1. अब होगी नई ओपनिंग जोड़ी 

पहले वनडे मैच से पहले शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और पूरी वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं, स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल निजी कारण से खेल नहीं रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है. मयंक अग्रवाल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है. मयंक अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए फेमस हैं. टेस्ट मैचों में मयंक ने अपनी आतिशी बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया था. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वनडे मैचों में मौका मिला है. ऐसे में फैंस को रोहित शर्मा के साथ नया ओपनर पार्टनर देखने को मिल सकता है. 

2. नंबर चार की जिम्मेदारी संभालेगा ये खिलाड़ी 

श्रेयस अय्यर के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से नंबर चार का स्थान खाली है. रोहित शर्मा उनकी जगह ईशान किशन को टीम में शामिल कर सकते हैं. ईशान किशन बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं और हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. उनके पास गेंदों को हिट करने की गजब क्षमता है. अगर ईशान को नंबर चार पर मौका मिलता है, तो वह मध्यक्रम की समस्या सुलझा सकते है. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय मिडिल ऑर्डर बुरी तरीके से फेल रहा था. ऐसे में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से सीरीज जीतनी है, तो रोहित शर्मा को मध्यक्रम में धुरंधर बल्लेबाजों को उतारना होगा. 

3. इस स्टार फिनिशर को मिल सकती है जगह 

पहले जब भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर रन नहीं बना पाता था, तब निचले क्रम पर आकर महेंद्र सिंह धोनी अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला देते थे, लेकिन उनके रिटायर होने के बाद टीम इंडिया को कोई भी स्थाई फिनिशर नहीं मिल पाया है. अब टीम इंडिया में एक ऐसा बल्लेबाज आया जो विस्फोटक बल्लेबाजी करता है. हम बात कर रहे हैं. आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की. शाहरुख अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन कूटे हैं. उनकी बल्लेबाजी देखकर विपक्षी गेंदबाज अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं. 

4. इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका!

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है. शार्दुल अपनी कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनकी गेंदों को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं है. पिछले कुछ समय से वह टीम इंडिया के लिए संकटमोचन बनकर उभरे हैं जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है कप्तान शार्दुल ठाकुर का नंबर घुमा देते हैं. डेथ ओवर्स में उनकी बल्लेबाजी देखते ही बनती है. उनकी धीमी गति की गेंदों पर विकेट लेने की कला से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here