अधिक प्रयासों के बाद भी फिक्स नहीं हो रही शादी, बसंत पंचमी पर करें यह उपाय – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

हर साल मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का त्यौहार इस साल 05 फरवरी को है। आप सभी को बता दें कि इस दिन पंचमी ति​थि प्रात: 03 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रही है, यह 06 फरवरी को प्रात: 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ऐसे में बसंत पंचमी का दिन शुभ कार्यों के लिए उत्तम होता है। आप सभी को बता दें कि इस दिन लोग शादी, मुंडन, नामकरण, घर-गाड़ी की खरीद फरोख्त करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि यह भी कहा जाता है कि इस दिन होने वाली शादी को विशेष आशीष मिलता है और जोड़े का बंधन सात जन्मों तक रहता है। ऐसी मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही भगवान शिव और पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था,इस दृष्टि से भी शादी के लिए यह दिन काफी शुभ होता है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि बसंत पंचमी स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है इस साल 5 फरवरी के अलावा 6 फरवरी को भी शुभ विवाह मुहूर्त हैं। ऐसे में फरवरी के बाद मार्च में केवल दो शादी के मुहूर्त है। तो हम आपको बता दें कि फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख शादी के लिए शुभ है। जी दरअसल बसंत पंचमी स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है तो ऐसे में विशेष संयोगों के कारण यह दिन और भी खास हो जाता है।

* वैसे ऐसा भी माना जाता है कि अगर बहुत सारे प्रयासों के बाद भी शादी फिक्स नहीं हो पा रही है तो बसंत पंचमी के दिन गणपति जी कि विशेष पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से विघ्नहर्ता सारे विघ्न हर लेते हैं और जातक की शादी जल्दी तय हो जाती है।

* इसके अलावा अगर किसी पत्नी-पत्नी के बीच में तनाव चल रहा है और जिनके दांपत्य जीवन में परेशानी आ रही है। ऐसे कपल को भी बसंत पंचमी के दिन पीले पुष्पों से देवी दुर्गा का पूजन करना चाहिए इससे दोनों के बीच का तनाव और दूरी दोनों दूर हो जाते हैं।

* इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा यही नहीं अगर किसी को आप प्यार करते हैं और वो आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी मिल नहीं पा रहा है तो आप बसंत पंचमी के दिन कामदेव की पूजा कीजिए, आपको आपका सच्चा प्रेम मिल सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here