REET paper leak case: राज्यमंत्री गर्ग के बाहर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाए होर्डिंग, लिखा- ‘पेपर उचित दरों पर उपलब्ध हैं’

0
20

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:53 PM IST

सार

भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए हैं। इस होर्डिंग पर ‘रीट पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें, स्थान-राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं।
 
ख़बर सुनें

रीट पेपर लीक मामले में भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा राज्य सरकार, मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमले कर रही है। युवा मोर्चा ने भरतपुर जिले में जगह-जगह और राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के घर के पास होर्डिंग लगा दिए। इस होर्डिंग पर ‘पेपर उचित दरों पर उपलब्ध हैं, स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’, ‘परीक्षा पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें, स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’ जैसे कई स्लोगन लिखे हुए हैं। इससे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सीकर आवास पर भी युवा मोर्चा ने नाथी का बाड़ा लिख दिया था। 

भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। युवाओं को भाजपा से पेपर निरस्त कराने की उम्मीद है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में रीट पेपर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो सरकार ने लाठीचार्ज करवा दिया। इसमें 300 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

उनहोंने कहा कि सरकार कह रही है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, लेकिन वह सिर्फ छोटी-छोटी लोगों को पकड़ रही है। असली गुनहगारों को पकड़ने के लिए जांच नहीं की जा रही है। भाजपा की कोशिश है कि पेपर निरस्त किया जाए, युवा मोर्चा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसी को लेकर भरतपुर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here