जल्द ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कमेटी का गठन करेगी केंद्र सरकार – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

 केंद्र सरकार जल्द ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी का गठन करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में ये जानकारी दी है। कृषि मंत्री ने दोहराते हुए कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद एमएसपी पर एक समिति की घोषणा की जाएगी।

चुनाव आयोग ने दी थी सलाह

प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। तोमर ने कहा कि सरकार ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एमएसपी पर समिति की घोषणा के संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद समिति की घोषणा करने की सलाह दी थी।

तोमर ने आगे कहा, ‘पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री ने फसलों के विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और एमएसपी को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की है। सरकार पीएम मोदी द्वारा की गई घोषणा के लिए प्रतिबद्ध है। मामला मंत्रालय के विचाराधीन है और समिति की घोषणा विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी।

पीएम ने किया था एलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में तीन कृषि कानूनों को रद करने की घोषणा की थी। तब पीएम ने कहा था कि एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए किसानों की मांग पर चर्चा करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here