आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान कासिम अकरम खान ने रचा इतिहास, यह रिकार्ड बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में पिछले हफ्ते क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के बीच गुरुवार को टूर्नामेंट में पांचवें स्थान के लिए मैच हुआ। पाकिस्तान ने इस मैच में 238 रनों से जीत हासिल की। सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मुहम्मद शहजाद और हसीबुल्लाह खान ने शानदार बल्लेबाजी की। इस जोड़ी ने पाकिस्तान को बिना किसी नुकसान के 100 रनों पर पहुंचा दिया। शहजाद ने अंततः 69 गेंदों में 73 रन बनाकर रवीन डी सिल्वा की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान कासिम अकरम खान क्रीज पर हसीबुल्लाह खान का साथ देने आए। दोनों ने शतक बनाए और पाकिस्तान का स्कोर 350 के पार पहुंचा दिया। टीम ने 50 ओवर में 365/3 का स्कोर खड़ा किया। अकरम 135 रन बनाकर नाबाद रहे। हसीबुल्लाह 136 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में श्रीलंका की टीम 34.2 ओवर में 127 रनों पर सिमट गई। दुनिथ वेललेज (40) और विनुजा रणपुली (नाबाद 53) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों की डटकर सामना नहीं कर सका। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

कासिम ने रचा इतिहास

बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले पाकिस्तानी कप्तान कासिम गेंदबाजी करने आए तो श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। उनके आगे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। 10 ओवर में 37 रन देकर उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। कासिम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपने आलराउंड प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। वह आइसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक ही मैच में शतक लगाने वाले और पांच विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनगए। वह इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच भी रहे। बता दें कि शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में हारने वाली अफगानिस्तान की टीम का दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली आस्ट्रेलिया की टीम के साथ नंबर 3 के लिए मैच होगा। फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here