टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि कप्तान रोहित को शर्मा को विराट कोहली से मिलेगी काफी मदद… – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

 टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि कप्तान रोहित को शर्मा को विराट कोहली से काफी मदद मिलेगी। पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ दी थी। इससे पहले उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था और आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी।

कोहली के नाम टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे अधिक टेस्ट जीत (40) का रिकार्ड है। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम कोई भी आइसीसी खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन विदेश में टेस्ट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अब कप्तानी छोड़ने के बाद वह रोहित की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में खेले थे, लेकिन रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण दौरे पर नहीं गए थे। केएल राहुल टीम के कप्तान थे। ऐसे में पहली बार होगा कि वह रोहित की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। इस बीच पठान ने कहा है कि कोहली मौजूदगी से रोहित को काफी फायदा होगा।  

द हिंदू की रिपोर्ट की अनुसार इरफान पठान का मानना ​​​​है कि कोहली अभी भी निर्णय लेने में टीम की मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘ कोहली कप्तान नहीं है, लेकिन जब तक वह टीम में है, वह एक लीडर की भूमिका निभाएंगे। वह नए कप्तान को सही फैसले लेने में मदद करेंगे। कोहली ने टीम को सही संदेश भेजा और वह टीम की फिटनेस को दूसरे स्तर पर ले गए। आगे जाकर, मुझे यकीन है कि वह दूसरों की मदद करेंगे, खासकर रोहित शर्मा की। हर कप्तान अनोखे अंदाज में योगदान देता है। कोहली में आक्रमकता थी और रोहित में आपको शांति देखने को मिलेगी।’

बता दें कि टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ छह फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज और इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी। सीरीज से पहले शिखर धवन समेत टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here