Gold Price 3rd Feb: वेडिंग सीजन के साथ चमकने लगा सोना, चांदी में तगड़ी गिरावट, जानिए ताजा भाव

0
40
 सोना हुआ महंगा, चांदी धड़ाम

सोना हुआ महंगा, चांदी धड़ाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,803 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 22.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आज गोल्ड के हाजिर भाव में हल्की गिरावट आई और ये 1803 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोने की कीमत में पिछले कुछ समय से जहां गिरावट आ रही थी तो वहीं अब फिर से तेजी लौट आई हैं। सोना एक बार फिर से चढ़ने लगा है।

 सर्राफा बाजार का हाल

सर्राफा बाजार का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक गुरुवार को सोने की कीमत में तेजी आई और चांदी गिर गया। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48179 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47986 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44132 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 60715 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

डिजिटल गोल्ड में निवेश बढ़ी

डिजिटल गोल्ड में निवेश बढ़ी

डिजिटल गोल्ड का चलन पिछले कुछ सालों से तेजी से बढ़ा है। लोग बढ़चढ़ कर इसमें निवेश कर रहे हैं। फिजिकल गोल्ड से बिल्कुल अलग डिजिटल गोल्ड को आप घर बैठे खरीद सकते हैं। जहां फिजिकल गोल्ड में आप ज्वेलर्स के दुकान से खरीद सकते हैं, वहीं डिजिटल गोल्ड को आप छू नहीं सकते हैं। आप घर बैठे इस डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here