महुआ मोइत्रा का बीजेपी पर तीखा हमला, बोलीं-लोकसभा में बोलने जा रही हूं, गोमूत्र पीकर बैठें…

0
17

India

oi-Rahul Kumar

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 03 फरवरी: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा अपने तेजतर्रार भाषण के लिए जानी जाती है। वे सदन में लगातार बीजेपी पर तीखे हमले बोलती आई हैं। सांसद महुआ मोइत्रा आज लोकसभा में बोलने वाली हैं। महुआ ने इससे पहले संकेत दिया है कि वे आज सदन में क्या बोलने वाली हैं। महुआ मोइत्रा गुरुवार शाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखेंगी।

Trinamool MPs Mahua Moitra tweeted a dare to bjp says Drink some gaumutra shots

Lok Sabha में भाषण से पहले TMC MP Mahua Moitra का BJP पर हमला, दी ये चुनौती | वनइंडिया हिंदी

सदन में बोलने से पहले महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट किया है। मोइत्रा ने ट्वीट, ‘मैं आज शाम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में बोलने जा रही हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि बीजेपी की हेकलर टीम खुद को तैयार रख ले। उन्होंने आगे लिखा, ‘गोमूत्र की डोज भी पीकर आएं।’ महुआ ने बीजेपी पर विपक्षी सांसदों का भाषण जान-बूझकर बाधित करने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि बीजेपी आज उन्हें रोककर दिखाए।

Trinamool MPs Mahua Moitra tweeted a dare to bjp says Drink some gaumutra shots

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने इस ट्वीट से इस बात के साफ संकेत दिए हैं कि वह आज सदन में भाषण के जरिए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलने वाली हैं। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा था। चीन और पाकिस्तान को करीब लाने के लिए मोदी सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। राहुल के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सरकार को राहुल के इस बयान पर सफाई देनी पड़ी है।

'मां इटालियन और पिता भारतीय थे न', राहुल गांधी को 1 में 2 भारत दिखने पर बोले मंत्री विज‘मां इटालियन और पिता भारतीय थे न’, राहुल गांधी को 1 में 2 भारत दिखने पर बोले मंत्री विज

इससे पहले बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कल राहुल गांधी ने कहा कि, देश हर तरफ से विरोधियों से घिरा हुआ है और इस क्षेत्र में अलग-थलग पड़ गया है। उन्होंने कहा कि, भारत का रणनीतिक लक्ष्य चीन और पाकिस्तान को अलग रखना होना चाहिए था, लेकिन आपने जो किया है वो उन्हें एक साथ ले आया। हम जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं उसे कम मत समझिए। यह भारत के लिए एक गंभीर खतरा है।

English summary

Trinamool MP’s Mahua Moitra tweeted a dare to bjp says Drink some gaumutra shots

Story first published: Thursday, February 3, 2022, 14:38 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here