इन राशि के जातकों को जरूर पहनना चाहिए ‘सोने की अंगूठी’, होता है शुभ – 24×7 Khabre Fatafat

0
212

ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक धातु की भिन्न-भिन्न अहमियत बताई गई है. मगर सभी धातुओं में सोने की खास अहमियत है. सोना धारण करने के कई फायदे हैं. तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है. बताया जाता है कि सोने की अंगूठी राजयोग के लिए भी सहायक होता है. इसके अतिरिक्त अनामिका (रिंग फिंगर) उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से संतान सुख में आ रही परेशानियां दूर होती हैं. ऐसे में यह भी जानते हैं कि सोने की अंगूठी किन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होती है. 

सिंह:- सिंह राशि के जातकों के लिए सोने की अंगूठी फलदायी साबित होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म सिंह राशि में होता है, उनका भाग्य संवारने के लिए सोना प्रभावशाली है. सिंह राशि के लोगों को सोने की अंगूठी अवश्य धारण करना चाहिए. दरअसल सिंह अग्नि तत्व की राशि है. साथ ही इसके स्वामी सूर्य हैं. इसलिए सोना इस राशि के लिए बहु लाभदायक सिद्ध होता है. 

कन्या:- इस राशि के लोग लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. कन्या राशि की इच्छा पूर्ति में सोना मददगार होता है. इस राशि के जातक सोने की अंगूठी, चेन या कड़ा पहन सकते हैं. क्योंकि बृहस्पति इस राशि के 5वें और 7वें भाव के स्वामी हैं. ऐसे में बृहस्पति के शुभ प्रभाव के लिए इस राशि के जातकों को सोने की अंगूठी पहनना शुभ होता है. 

तुला:- तुला राशि के जातकों के लिए सोना भाग्य संवारने का काम करती है. खास तौर पर सोने की अंगूठी पहनना इस राशि के जातकों के लिए शुभ होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है. सोना शुक्र के लिए शुभ होता है. ऐसे में तुला राशि वालों को सोने की अंगूठी पहन सकते हैं. 

धनु:- धनु राशि के जातकों के लिए सोना शुभ माना गया है. इस राशि के जातकों को सोना धारण करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. साथ ही किसी काम में आ रही अड़चन दूर होती है. दरअसल इस राशि के स्वामी गुरु हैं. गुरु एवं सोने का गहरा संबंध है. ऐसे में धनु राशि के जातकों को सोने की अंगूठी अवश्य पहनना चाहिए. पैर में सोने की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here