राहुल के चीन-पाकिस्तान वाले बयान का शशि थरूर ने किया समर्थन, बोले-उनका सुझाव महत्वपूर्ण है, सरकार ध्यान दे

0
18

India

oi-Love Gaur

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 02 फरवरी: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई सहित चीन-पाकिस्तान के मुद्दे पर संसद में मोदी सरकार की नीतियों पर उठाए, जिस पर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान भी आया है।

Shashi Tharoor

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि भारत की विदेश नीति का एकमात्र सबसे बड़ा रणनीतिक लक्ष्य पाकिस्तान और चीन को अलग रखना रहा है, लेकिन आप पाकिस्तान और चीन को एक साथ लाए हैं। यह एकमात्र सबसे बड़ा अपराध है, जो आप भारत के लोगों के खिलाफ कर सकते हैं।

थरूर बोले- इंदिरा गांधी की मॉस्को तक पहुंच

वहीं अब राहुल गांधी की पाकिस्तान-चीन पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान भी सामने आया है। शशि थरूर ने इस पर कहा कि कई मायनों में, इंदिरा गांधी की मॉस्को तक पहुंच से चीनी भागीदारी के किसी भी जोखिम को बेअसर कर दिया गया था। यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा दृष्टिकोण बनाए गए थे कि जब पाक युद्धरत हो रहा था, चीन ने फायदा नहीं उठाया और जब चीन ने हम पर हमला किया, तो पाक हमारे खिलाफ सक्रिय नहीं हुआ।

राहुल गांधी के अरोप पर पटलवार करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्‍हें याद दिलाया इतिहास राहुल गांधी के अरोप पर पटलवार करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्‍हें याद दिलाया इतिहास

‘घरेलू एकता और बाहरी राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों कमजोर’

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि इसलिए यह एक नई स्थिति है, क्योंकि वह सुझाव दे रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि इनको सुना जाए। हम यह सुझाव नहीं दे रहे हैं कि जहां तक ​​देश का संबंध है, हम कल युद्ध का सामना कर रहे हैं। हालांकि हम कह रहे हैं कि देश अपनी घरेलू एकता और ताकत और बाहरी राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों में कमजोर हो गया है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत शक्तिशाली और महत्वपूर्ण संदेश है।

English summary

Congress MP Shashi Tharoor statement on Rahul Gandhi’s Pakistan-China remark

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here