आसमान में उड़ती हुई नजर आई चमकदार चांदी की वस्‍तु, क्‍या है ये किसी आफत का संकेत ?

0
17

“चांदी की वस्तु” को उड़ते हुए देखा

पिछले कई दिनों से एलियंस और यूएफ के नजर आने के बाद आसमान में चांदी जैसी चमकती वस्‍तु उड़ती नजर आई जिसकी रोशनी दूर तक जा रही थी।

खत्‍म हो जाएगी दुनिया! वैज्ञानिकों ने बताई दुनिया की तबाही की तारीख और वजहखत्‍म हो जाएगी दुनिया! वैज्ञानिकों ने बताई दुनिया की तबाही की तारीख और वजह

ये आकाशीय घटना यहां आई नजर

ये आकाशीय घटना यहां आई नजर

ये आकाशीय घटना यूके में देखने को मिली। शाम को सूर्यास्‍त के बाद एक शख्‍स ने अपने कैमरे में इस चमकती चीज और उससे निकलती रोशनी को कैद कर लिया।

व्‍यक्ति ने कैप्‍चर की फोटो

व्‍यक्ति ने कैप्‍चर की फोटो

आदमी ने बताया कि रात में आसमान में एक “चांदी की वस्तु” को उड़ते हुए देखा। फोटो कैप्‍चर करने वाले शख्‍स ने बताया कि वो रोशनी सामान्‍य नहीं थी। लोगों ने आशंका जताई कि हो सकता है कि यह एक आग का गोला हो जो पूरे यूरोप में तेजी से देखा गया हो।

चीज तेज रोशनी के साथ अचानक गायब हो गई

चीज तेज रोशनी के साथ अचानक गायब हो गई

लीसेस्टर की एक सड़क से नॉर्थ इविंगटन में ईस्ट पार्क रोड पर ये तस्‍वीर ली है। फोटो में ये रोशनी तेजी से दौड़ती हुई तेजी से भागती हुई नजर आई थी और थोड़े ही समय में ये अचानक गायब हो गई। अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ये तैरती रोशनी क्‍या थी और पलक झपकते ही कहां गायब हो गई।

चांदी की रेखा सी बन गई थी

चांदी की रेखा सी बन गई थी

फोटो रविवार, 30 जनवरी को शाम 5 बजे ली गई थी, जो ठीक उसी रात की है जब ब्रिटेन में रात के आकाश में एक आग का गोला धधकते हुए भी देखा गया था। जब ये रोशनी दिखी थी तो सूर्यास्‍त के बाद की गहरी लालिमा जैसी नजर आई। वहीं इस रोशनी से आकाश के बीच से होकर गुजरने वाली चांदी की रेखा सी बन गई थी।

संभवत: ये उल्कापिंड नहीं था

संभवत: ये उल्कापिंड नहीं था

बता दें शनिवार की यूके समेत पूरे यूरोप में शाम को 100 से अधिक उल्का देखे जाने की सूचना मिली थी ये घटना शाम 7 बजे के आसपास की थी। इसने पूरे आकाश में अपना रास्ता बना लिया था। इसकी रोशनी की चमक इतनी तेज थी कि इसका असर बहुत दूर तक था। एक शख्स ने इस तेज़ चमक को अपने कैमरे में कैद कर लिया। रोशनी अपने स्थान से करीब 28 किलोमीटर तक नीचे की तरफ जाती नजर आई। मगर अंत में ये बताया कि संभवत: ये उल्कापिंड नहीं था।

ये रोशनी क्‍या थी इस पर अभी रिसर्च जारी है।

ये रोशनी क्‍या थी इस पर अभी रिसर्च जारी है।

SydneyEggbert नाम के यूजर ने ट्वीटर पर बताया कि इन तस्वीरों को बीती रात बर्मिंघम के पास उनके टेस्लाकैम (कैमरे) ने कैप्चर किया था। यॉर्कशायर लाइव के अनुसार इसे वेकफील्ड, यॉर्कशायर साथ ही पूरे उत्तरी वेल्स और स्कॉटलैंड में नजर आया। ये रोशनी क्‍या थी इस पर अभी रिसर्च जारी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here