
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल पॉल दक्षिण अफ्रीका जा रहे थे, तभी केपटाउन में बंदरों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बंदरों के हमले का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

चैनलों के लिए वीडियो बनाते वक्त बंदरों से हुआ सामना
दरअस्ल पॉल अपने चैनलों के लिए वीडियो बना रहे थे, तभी पार्किंग एरिया में दो बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में आप देखेंगे कि एक बंदर पॉल के बैग को उठा ले जाता है और उसे खोलकर टटोलने लगता है। वीडियो में पॉल जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं, ताकि बंदर कैसे भी बैग को छोड़ दे, लेकिन तभी एक दूसरा बंदर आता है और पॉल के पीछे पड़ जाता है। नग्न अवस्था में पॉल वहां से भागकर अपनी जान बचाते हैं।

यूट्यूबर से बॉक्सर बने पॉल ने पिछले साल फ्लॉयड मेवेदर से की थी फाइट
इतनी देर में दूसरा बंदर पॉल के बैग से उनका सारा सामान निकाल ले जाता है, पॉल जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। ‘मैं क्या करूं?’ वीडियो में परेशान लोगन पॉल को अपने कैमरामैन से पूछते हुए सुना जा सकता है। कैमरामैन ने जवाब दिया, ‘हां, उसके पास आपका कैमरा है। आखिर में बंदर लोगन के बैग से एनर्जी ड्रिंक की बोतल लेकर भाग जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 2.7 मिलियन बार देखा जा चुका है। यूट्यूबर से बॉक्सर बने पॉल ने लोगन पॉल ने पिछले साल जून में फ्लॉयड मेवेदर से कुश्ती लड़ी थी। फ्लॉइड मेवेदन ने उन्हें आठ दौर की इस लड़ाई में हरा दिया था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















