Budget for Defence: मेक इन इंडिया हथियारों से करेंगे चीन, पाकिस्तान का मुकाबला, डिफेंस में आत्म निर्भर बनेगा

0
21

Business

oi-Bavita Jha

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट 2022 में रक्षा क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की है। बजट में उन्होंने डिफेंस सेक्टर में आयात घटाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है। मेक इन इंडिया को बल देते हुए वित्त मंत्री ने बजट में डिफेंस सेक्टर में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर, स्टार्ट-अप कंपनियों और अकेडमिक जगत की सहभागिता को बढ़ावा देने की बात कही।

 Made in India weapons, India will become self reliant in defense Sector, Defence Ministry has been allocated Rs 2.39 lakh crores

बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए खास घोषणा

बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 25 फीसदी आरएंडडी बजट के साथ डिफेंस आरएंडडी की घोषणा की। सैन्य उपकरणों के लिए प्राइवेट इंडस्ट्री को प्रोत्साहित देने की बात कही गई है। प्राइवेट इंडस्ट्री डीआरडीओ और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम कर सकेंगी। बजट में कहा गया कि भारत रक्षा उपकरणों का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। बजट में डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया है।

Defence Budget 2022: रक्षा क्षेत्र में Nirmala Sitharaman ने की बड़ी घोषणाएं | वनइंडिया हिंदी

बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए की गईं बड़ी घोषणाएं

  • बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए पूंजीगत खरीद बजट का 68 फीसद आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए खर्च करने की बात कही गई है।
  • बजट में रक्षा उपकरणों के आयात पर देस की निर्भरता को कम कर, घरेलू उद्योग पर निर्भरता बढ़ाने का ऐलान किया गया है।
  • रक्षा क्षेत्र के लिए पूंजीगत बजट से बढ़ाया गया है, इसे 58% से बढ़कर 68 फीसदी कर दिया गया है।
  • रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया और मेक फार द वर्ल्‍ड पर फोकस किया गया है।
  • बजट में कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष में मेक इन इंडिया के जरिए दूसरे विकल्‍पों को तलाशा जाएगा।
  • बजट में डिफेंस को मजबूती देने के लिए विकास और अनुसंधान पर विशेष बल देने की बात कही गई है।
  • बजट में DRDO को 25 फीसदी अधिक धनराशि देने की बात कही गई है। जिसका इस्तेमाल रिसर्च और डेवलेपमेंट के लिए होगा।

बजट घोषणा के बाद गोता लगाकर फिर चढ़ा शेयर बाजार, इन चार कंपनियों की चांदीबजट घोषणा के बाद गोता लगाकर फिर चढ़ा शेयर बाजार, इन चार कंपनियों की चांदी

English summary

Made in India weapons, India will become self reliant in defense Sector, Defence Ministry has been allocated Rs 2.39 lakh crores

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here