India
oi-Love Gaur
नई दिल्ली, 01 फरवरी: केंद्र सरकार के बजट पेश होने के बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में राज्यसभा की व्यावसायिक सलाहकार समिति (बीएसी) ने आज राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव और केंद्रीय बजट 2022-23 पर बहस के लिए समय आवंटित किया। इस दौरान सदन के नेता पीयूष गोयल, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

2 फरवरी को होगी बजट पर बहस शुरू
सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एनएनआई ने बताया कि राज्यसभा वर्तमान बजट सत्र के पहले भाग के दौरान 12 घंटे के लिए दोनों सदनों के सांसदों को अपने संबोधन के लिए राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस करेगी। बहस 2 फरवरी को सुबह 11.30 बजे शुरू होगी और प्रधानमंत्री इस पर 8 फरवरी को जवाब दे सकते हैं। बहस के लिए निर्धारित समय में जवाबों के लिए लिया जाने वाला समय शामिल है।
Union Budget will be debated for 11 hours by the Rajya Sabha MPs. Ministers of Parliamentary Affairs Pralhad Joshi informed the BAC that Finance Minister Nirmala Sitaraman will reply to the 11 hour debate on February 11: Sources
— ANI (@ANI) February 1, 2022
वित्त मंत्री 11 फरवरी को देंगी जवाब
केंद्रीय बजट पर राज्यसभा सांसदों द्वारा 11 घंटे तक बहस की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीएसी (व्यावसायिक सलाहकार समिति) को बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को 11 घंटे की बहस का जवाब देंगी।
‘रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती’, बजट को लेकर बोले पीएम मोदी
विपक्ष ने बताया अमीरों का बजट
वहीं इधर, केंद्र सरकार के इस बजट पर राहुल गांधी ने निराशा जताई है। राहुल गांधी ने इसे जीरो बजट बताया। साथ ही कहा कि मध्यम वर्ग, गरीबों और किसानों को कुछ भी नहीं मिला है। इसी के साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस साल का बजट सिर्फ अमीरों का बजट है, इसमें गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। पहले उन्होंने जो चीजें कही थीं, उसे दुबारा दोहराया है। उन्होंने कॉरपोरेट टैक्स घटाया, ये अमीरों का बजट है।
English summary
Budget 2022 will be debated for 11 hours by Rajya Sabha MPs Nirmala Sitaraman will reply on Feb 11
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















