मौनी अमावस्या के दिन मालमाल बनने के लिए करें ये उपाय – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

आज मौनी अमावस्या है। ऐसे में आज के दिन कुछ खास उपाय हैं जो किये जा सकते हैं। आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मौनी अमावस्या के उपाय –
– मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर में आटा मिलाकर खिलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अमोघ फल की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

– कहते हैं मौनी अमावस्या के दिन स्नान व ध्यान के बाद मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से व्यक्ति को समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

– कहा जाता है मौनी अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा, तप और दान करना चाहिए। जी हाँ और इस दिन गरीबों व जरुरतमंदों को सामर्थ्यनुसार दान करना चाहिए। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
– कहा जाता है मौनी अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए। जी दरअसल कहा जाता हैं कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है।

– ज्योतिष के मुताबिक अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं व मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

– आज के दिन पितृ दोष के निवारण के लिए एक लोटे में जल लें और उसमें लाल पुष्प और काले तिल मिलाएं।  इसके बाद अपने पितरों की शांति की प्रार्थना करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
– आज के दिन पीपल के पेड़ पर सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें और पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें।
– ज्योतिष के मुताबिक मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब या जरुरतमंद को तिल के लड्डू, कंबल, आंवला जैसी चीजों का दान करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here