पिता से फोन पर बात करने के बाद मॉडल ने लगा दी होटल की छठी मंजिल से छलांग, हालत गंभीर

0
19
कूदने से पहले गुनगुन ने की थी अपने पिता से बात

कूदने से पहले गुनगुन ने की थी अपने पिता से बात

बताया जा रहा है कि होटल की छठी बिल्डिंग से कूदने से पहले गुनगुन ने अपने पिता से फोन पर बात की थी और उन्हें बताया था कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है। उसने अपने पिता से कहा कि जब वह मर जाए तो उसका चेहरा जरूर देख लें। इसके बाद गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय ने तुरंत पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी।

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही गुनगुन

जिंदगी और मौत के बीच झूल रही गुनगुन

मामले की सूचना पाकर पुलिस तुरंत होटल पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही गुनगुन छठी मंजिल से छलांग लगा चुकी थी। इसके बाद गुनगुन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उनके पैर और छाती में गंभीर चोट आई है। इस हादसे में गुनगुन के शरीर से काफी खून बह चुका है, डॉक्टर गुनगुन को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

आखिर गुनगुन ने क्यों कि आत्महत्या की कोशिश

आखिर गुनगुन ने क्यों कि आत्महत्या की कोशिश

गुनगुन ने आत्महत्या करने का प्रयास क्यों किया, फिलहाल इसकी कोई वजह सामने नहीं आ सकी है। वहीं, पुलिस ने कहा कि गुनगुन फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है, उनके होश में आ जाने के बाद की कुछ कहा जा सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here