India
oi-Rizwan M
नई दिल्ली, 31 जनवरी: चुनाव आयोग ने कोविड-19 महामारी के चलते पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के दौरान रैलियों, सभाओं पर लगी रोक 11 फरवरी तक बढ़ा दी है। हालांकि आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों पर लगी पाबंदियों में कुछ छूट दी है। रैलियों पर रोक रहेगी लेकिन अब 500 की बजाय एक हजार लोग सभा में शामिल हो सकेंगे। वहीं डोर टु डोर कैंपेन में 10 की जगह 20 लोग चल सकेंगे। इसके अलावा बंद जगह होने वाली बैठक में 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकते हैं।


EC Extends Ban: Political Rallies और Roadshow पर 11 फरवरी तक बढ़ा Ban | वनइंडिया हिंदी
चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया था। चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही राजनीतिक रैलियों, रोड शो, जुलूस पर पाबंदी लगा दी थी। चुनाव आयोग ने पहले यह रोक 15 जनवरी, फिर 22 जनवरी और इसके बाद 31 जनवरी तक जनसभाओं और रैलियों पर लगी रोक बढ़ा दी थी। ये समयसीमा आज खत्म हो रही थी, जिसे 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक चुनाव चलेंगे। इसके बाद 10 मार्च को वोट गिने जाएंगे और नतीजों का ऐलान होगा। बता दें कि गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है।
English summary
Coronavirus Ban On Road Shows Rallies Extended Till February 11 five state assembly election
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















