क्यों फिर से वुहान लौटना चाहती है भारत की पहली कोरोना मरीज ? जानिए

0
18
30 जनवरी, 2020 को वुहान से लौटी थी

30 जनवरी, 2020 को वुहान से लौटी थी

वुहान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाली युवा छात्रा अब दो वर्ष पहले गुजरे खौफनाक मंजर को याद भी नहीं करना चाहती। वह जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है। वह ऐसे समय में किसी तरह से वुहान से निकलकर अपने वतन लौटी थी, जब एक वायरस मानवता को मिटाने के ‘मिशन’ पर चीन के उस शहर से निकल पड़ा था। वह बहुत ही अनिश्चितता के दिन थे। केरल में अपने घर पहुंचने पर जब वह लड़की कोविड पॉजिटिव पाई गई, उससे एक हफ्ते पहले ही वह वुहान से लौटी थी। उसके घर वाले पहले इसी बात से संतोष में थे कि उनकी बेटी किसी तरह वुहान में सख्त पाबंदियां लगाए जाने से पहले ही किसी तरह से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर करने में कामयाब हो चुकी थी। उसके बाद शी जिनपिंग की सरकार ने वुहान को किस तरह से तालों में कैद किया, वह किसी से छिपा नहीं है।

वापस वुहान लौटना चाहती है मेडिकल स्टूडेंट

वापस वुहान लौटना चाहती है मेडिकल स्टूडेंट

पिछले दो वर्षों से वह अपने मेडिकल कॉलेज से हजारों किलोमीटर दूर अपने घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रही है। वह नहीं चाहती है कि कोई उसे उन बीते दिनों की याद भी दिलाए। पिछले साल दिसंबर में उसने ऑनलाइन ही एमबीबीएस का कोर्स पूरा कर लिया और परीक्षाएं भी पास कर चुकी है। चीन भी आजतक कोरोना वायरस से मुक्त नहीं हुआ है। वहां एक भी मामले सामने आने के बाद जीरो इंफेक्शन नीति के तहत सख्त लॉकडाउन लगाए जाते हैं। यह सिलसिला थमा नहीं है। ऊपर से नए-नए वायरस का डर भी वुहान से ही दिखाया जा रहा है। लेकिन, फिर भी वह वापस वुहान लौटना चाहती है। यह उसकी मजबूरी है।

क्यों वुहान लौटना चाहती है कोरोना की पहली मरीज ?

क्यों वुहान लौटना चाहती है कोरोना की पहली मरीज ?

उसके पिता ने कहा है कि ‘हमें लगता है कि कोविड अब मैनेजेबल हो चुका है। लेकिन अनिश्चित क्या है, मेरी बेटी का करियर।’ उसे अपने मेडिकल कॉलेज में वापस जाना ही होगा। क्योंकि, चीन के नियमों के मुताबिक एमबीबीएस स्टूडेंट के लिए 52 हफ्तों का इंटर्नशिप वहीं पर करना अनिवार्य है, जो कि ग्रैजुएशन के बाद अस्पतालों में अंतिम वर्ष में होने वाले हाउस सर्जन के बराबर है। डिग्री लेने के लिए यह जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-कनाडा: प्रदर्शनकारियों ने ट्रकों से किया PM आवास का घेराव, परिवार समेत गुप्त स्थान पर छिपे जस्टिन ट्रूडोइसे भी पढ़ें-कनाडा: प्रदर्शनकारियों ने ट्रकों से किया PM आवास का घेराव, परिवार समेत गुप्त स्थान पर छिपे जस्टिन ट्रूडो

Coronavirus India: कोरोना के दौरान अपने घर को कैसे करें सेनिटाइज? | वनइंडिया हिंदी

केंद्र सरकार से की चीन से बात करने की अपील

केंद्र सरकार से की चीन से बात करने की अपील

देश की पहली कोविड मरीज के पिता ने सरकार से गुजारिश की है कि इस संबंध में चीन के सामने मुद्दा उठाए। उन्होंने कहा है, ‘हम केंद्र से वहां पढ़ने वाले भारतीय मेडिकल स्टूडेंट के लिए चीनी अधिकारियों के सामने मसला उठाने का अनुरोध करते हैं।’ उन्होंने कहा कि वह अब पिछली बातों के बारे में बात भी नहीं करना चाहती। ‘हमें सिर्फ उसके वर्तमान और भविष्य की चिंता है।’ (तस्वीरें- फाइल)

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here