Business
oi-Bavita Jha
नई दिल्ली, 30 जनवरी। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चौथी बार संसद में सरकार का बजट पेश करेंगी। वहीं मोदी सरकार के लिए ये दसवां मौका हैं, जब वो बजट पेश करने जा रही है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर और बढ़ती महंगाई की मार झेल रही जनता को इंतजार हैं कि वित्त मंत्री उनकी मांगों को पूरा करेंगी। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी और बजट राहत देने वाला होगा।

Union budget 2022 : Budget session कल से, वित्त मंत्री पेश करेंगी Economic Survey | वनइंडिया हिंदी

कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के खतरे की वजह से शेयर बाजार में एक संशय का भाव बना हुआ है। ऐसे में सबकी नजर है कि वित्त मंत्री आम बजट में किस सेक्टर पर फोकस करेंगी। जानकारों की माने तो इस बार सरकार प्रमुख सेक्टरों पर फोकस कर सकती हैं, जिसमें रियल एस्टेट, पब्लिक सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ सेक्टर आदि शामिल हैं। इकोनॉमी को पटरी पर लाने के लिए सरकार इन सेक्टर को राहत का तोहफा दे सकती है। सरकार अपने बजट में बैंकिंग, ऑटो, इन्फ्रा, फर्टिलाइजर और सुगर जैसे सेक्टर पर बजट में फोकस कर उनके लिए राहत का ऐलान कर सकती है। वहीं कृषि सेक्टर के बजट को भी बढ़ाया जा सकता है।
बाजार जानकारों के मुताबिक सरकार का मुख्य फोकस तीन सेक्टर पर होगा, जिसमें रियल एस्टेट , पब्लिक सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर हैं। रियल स्टेट सेक्टर को टैक्स में छूट की उम्मीद है। वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देकर सरकार अर्थव्यवस्था को सुधारने पर बल दे सकती है। इसके अलावा रेलवे और कृषि भी सरकार की प्रमुखता की लिस्ट में ऊपर हो सकते हैं।
उम्मीदों का बजट: इनकम टैक्स, स्टैंडर्ड डिडक्शन, इंश्योरेंस, बजट में मिल सकता है कौन-कौन सा तोहफा?
English summary
Union Budget 2022: Which Sector can get the benefit in budget 2022
Story first published: Sunday, January 30, 2022, 16:20 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















