5 राज्यों के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, कहा- कम हो रहे मामले, लेकिन ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

0
18

India

oi-Ashutosh Tiwari

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 29 जनवरी: देश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोविड और टीकाकरण की स्थिति को लेकर एक हाईलेवल बैठक की। जिसमें 5 राज्यों ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के प्रमुख सचिव/अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना आयुक्त शामिल थे। बैठक के दौरान सभी राज्यों ने अपने यहां की स्थिति के बारे में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया।

Mansukh Mandaviya

बैठक के दौरान मंडाविया ने कहा कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए बनाई गई रणनीति पर पांचों राज्य काम करें। अधिकांश राज्यों में सक्रिय मामलों और सकारात्मकता दर में पिछले दो हफ्तों में गिरावट देखी गई है, लेकिन हमें अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। भूल से भी कोई सुरक्षा उपायों को कम ना करे।

स्वास्थ्य मंत्री ने रोजाना के मामलों की निगरानी और आरटी-पीसीआर टेस्ट में वृद्धि करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राज्यों को अस्पताल में भर्ती होने और मौतों की संख्या पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर अस्पताल में भर्ती मामलों, मौतों, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट वाले लोगों के टीकाकरण का विश्लेषण करना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक सभी राज्य ECRP-II के तहत मिले फंड का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए कर लें, क्योंकि ये 31 मार्च 2022 को लैप्स हो जाएगा।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 4,483 नए मामले, मुंबई में भी मिले 1,411 नए केसदिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 4,483 नए मामले, मुंबई में भी मिले 1,411 नए केस

बैठक में मंडाविया ने कहा कि सभी राज्य टीकाकरण के लिए योग्य आबादी को वैक्सीन लगाने में तेजी लाएं। इसमें 15-18 आयुवर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ई-संजीवनी और टेली-परामर्श के महत्व के बारे में भी बात की। बैठक में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव, टीकाकरण और गैर-टीकाकरण कराने वाले लोगों का उचित विश्लेषण किया जा रहा है। वहीं बिहार ने कोविड पॉजिटिव मरीजों के घर पर दवाओं की डिलीवरी करने की बात कही।

English summary

Health Minister held a meeting with 5 states, said- need to be more cautious

Story first published: Sunday, January 30, 2022, 0:58 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here