Business
oi-Bavita Jha
नई दिल्ली, 29 जनवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री 2022-23 के लिए संसद में 11 बजे से बजट पेश होगा। इस बजट पर देशभर की निगाहें हैं, वहीं लोग इस बजट के काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। बजट को लेकर आम आदमी से लेकर नौकरीपेशा, कारोबारी, किसान हर वर्ग के लोगों की उम्मीदें जुड़ी हैं।

किसानों और कृषि सेक्टर की उम्मीदें
कृषि सेक्टर को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। कोरोना महामारी के कारण इस वित्तीय वर्ष में दो बार उर्वरक सब्सिडी बढ़ चुकी है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार उवर्रक सब्सिडी में और राहत दे सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि बजट में सरकार उर्वरक सब्सिडी के लिए 1.1 अरब रुपए आवंजित कर सकती है तो वहीं खाद्य सब्सिडी के लिए 2 अरब रुपए आवंटित किए जा सकते हैं। ऐसे में लोगों की निगाहें सरकार की ओर से राहत ऐलानों पर है। आपको बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में उर्वरक सब्सिडी के लिए 835 अरब रुपए का बजट रखा था।
कृषकों को राहत
बजट में किसानों के लिए राहत का ऐलान हो सकता है। सरकार किसानों की मदद के लिए उर्वरकों को कम दरों पर बेचने के लिए कंपनियों को एक निश्चित रकम की सब्सिडी उपलब्ध करवा सकती है। वही किसानों को उम्मीद हैं कि बजट में सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम में बढ़ोतरी कर सकती है। किसानों को उम्मीद है कि पीएम किसान योजना के तहत उन्हें कम से कम सालाना 9000 रुपए मिल सकते हैं। वर्तमान में किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपए मिल रहा है।
उम्मीदों का बजट: इनकम टैक्स, स्टैंडर्ड डिडक्शन, इंश्योरेंस, बजट में मिल सकता है कौन-कौन सा तोहफा?
English summary
Budget Expectation for Agriculture sector: What Farmers and agriculture sector get in Union budget 2022
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















