ट्रेंडिंग सॉन्ग कच्चा बादाम पर रानू मंडल ने बनाया वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल

0
25
ट्रोल हुईं रानू मंडल

ट्रोल हुईं रानू मंडल

रानू मंडल का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया है। 50 हजार के करीब लोग उनके वीडियो को देख चुके हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। रानू मंडल के वीडियो पर यूजर्स ने खूब गुस्सा निकाला है। यूजर्स का मानना है कि रानू मंडल ने इस गाने की दुर्गती कर दी है। एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा है, “RIP Badam song” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में कहा है, “Om Shanti Badam”

कौन हैं रानू मंडल?

कौन हैं रानू मंडल?

आपको बता दें कि रानू मंडल वहीं महिला हैं, जो लता मंगेशकर के गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ को गाने के बाद रातोंरात स्टार बन गई थी। रानू मंडल ने हिमेश रिशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ के लिए कुछ गाने भी गाए थे, लेकिन आजकल रानू मंडल के तारे गर्दिश में हैं। अब वो अपनी सुरीली आवाज के लिए नहीं जानी जाती हैं।

जानिए 'कच्चा बदाम' के बारे में?

जानिए ‘कच्चा बदाम’ के बारे में?

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर बंगाली सॉन्ग कच्चा बदाम खूब ट्रेंड कर रहा है। वैसे हकीकत में ‘कच्चा बदाम’ गाना सबसे पहले मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर ने गाया। वो गली-गली इस गाने के गाकर मूंगफली बेच रहे थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसपर कई म्यूजिक कंपोजर ने गाना बना दिया। इतना ही नहीं भोजपुरी में भी इस वीडियो पर एक गाना बन गया। इंस्टाग्राम पर तो इस गाने की रील्स की भरमार हो गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here