India
oi-Prashanth Rai
इंफाल । मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़ी राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रही है। विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस, वाम और समान विचारधारा वाले दलों ने गुरुवार को भाजपा को हराने के मकसद से चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की। कांग्रेस के अलावा, गठबंधन के अन्य सदस्यों में भाकपा, सीपीएम, फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और जद (एस) शामिल हैं। बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं काकचिंग विधानसभा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच फ्रेंडली फाइट हो रही है। सीपीआई ने मणिपुर के दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पहला काकचिंग विधानसभा सीट और दूसरा खुरई विधानसभा सीट।

मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल ( सेक्यूलर ) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियों ने एक साझा लक्ष्य के साथ हाथ मिलाया है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन ने काकचिंग सीट को छोड़कर शेष 59 विधानसभा सीटों पर साझा उम्मीदवारों को खड़ा करने का फैसला किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुरई विधानसभा सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी और सीपीआई के उम्मीदवार को सपोर्ट देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए एक खुशी का दिन है क्योंकि हम समान विचारधारा वाले सेकुलर दल एकसाथ आकर गठबंधन बनाया है।
English summary
manipur assembly election 2022 congress pre poll alliance with left parties
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















