BB ग्रैंड फिनाले एक दूसरे से झगड़ती नजर आई तेजस्वी-शमिता, देंखे वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के इतिहास में एक लड़के के चक्कर में हुई तेजस्वी प्रकाश तथा शमिता शेट्टी का झगड़ा याद रखा जाएगा। जिस प्रकार करण कुंद्रा इन दोनों अभिनेत्रियों के बीच फंसे, उसके सभी बिग बॉस के प्रशंसक गवाह बने। तेजस्वी को पूरे सीजन शमिता शेट्टी एवं करण कुंद्रा की फ्रेंडशिप खटकी। तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड करण को लेकर बहुत इंसिक्योर दिखाई दी। इस कारण तेजस्वी एवं शमिता में फिनाले के नजदीक आते आते लड़ाईयां बढ़ने लगी। 

वही दोनों की शत्रुता शो के अंतिम दिनों में खुलकर सामने आई है। आलम ये है कि फिनाले के दिन भी वो दोनों झगड़ती नजर आई। जी हां, हाल ही में फिनाले का प्रोमो सामने आया है जिसमें एक बार फिर शमिता शेट्टी एवं तेजस्वी प्रकाश को झगड़ते, एक दूसरे पर चिल्लाते देखा गया। दोनों के बीच लड़ाई की जड़ एक बार फिर से करण कुंद्रा थे। 

वही फिनाले में शमिता के बॉयफ्रेंड राकेश बापत ने तेजस्वी प्रकाश को फटकार लगाई। उन्होंने तेजस्वी से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा- तुम ये सब क्यों कर रही हो? शमिता को करण कुंद्रा में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं सोच रहा था कि टीवी तोड़ दूं क्योंकि मुझे इतना गुस्सा आ रहा था। ये बेहूदा है। तत्पश्चात, तेजस्वी अपनी सफाई देती हैं। वो बोलती हैं ये एक्शन का रिएक्शन है। वो शमिता को फिर से इंसिक्योर बुलाती हैं। तेजस्वी की ये बातें शमिता को पल्ले नहीं पड़ती। शमिता इसपर भड़क जाती हैं तथा सलमान खान से कहती हैं कि कौन इंसिक्योर है? दोनों का झगड़ा यही नहीं रुकता। शमिता एवं तेजस्वी की खतरनाक भिड़ंत होती है। गुस्से से आग बबूला शमिता शेट्टी जोर जोर से तेजस्वी पर चिल्लाती हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here