बच्चन पांडे का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को आप सभी जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) में देखने वाले हैं। कुछ समय पहले अभिनेता ने इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था और बताया था कि वो 18 मार्च 2022 को अपनी फिल्म लेकर दर्शकों के सामने लाएंगे। जी हाँ और होली के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से फैंस के साथ-साथ ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी काफी सारी उम्मीदें हैं। वैसे इस फिल्म की रिलीज डेट के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं, और अब इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी खुलासा हो गया है। जी दरअसल एक मीडिया पोर्टल से यह सामने आया है कि फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर 9 फरवरी 2022 के दिन रिलीज होगा।

वहीं दूसरी तरफ फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, ‘बच्चन पांडे की टीम ने अक्षय कुमार के फैंस को 9 फरवरी 2022 के दिन सरप्राइज देने का प्लान बनाया है। मेकर्स चाहते हैं कि बच्चन पांडे की रिलीज डेट से एक महीना पहले दर्शकों के सामने ट्रेलर रिलीज किया जाए। फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, और ड्रामा का मिक्सचर होगा।’

आप सभी को हम यह भी बता दें कि फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ-साथ जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनॉन (Kriti Sanon), अरशद वारसी, स्नेहल डाबी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। जी हाँ और बच्चन पांडे के निर्देशन फरहाद सामजी है वहीं इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। आप सभी को यह भी बता दें कि 18 मार्च 2022 के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की शमशेरा रिलीज होगी। जी हाँ और यशराज बैनर की इस फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here