Business
oi-Bavita Jha
नई दिल्ली, 28 जनवरी। मलेशिया की एयरलाइंस एयर एशिया होल्डिंग कंपनी का नाम बदल दिया है। कंपनी ने एयरलाइंस के नाम को बदलकर उसे कैपिटल ए कर दिया है। यानी अब एयर एशिया की होल्डिंग कंपनी को अब कैपिटल ए के नाम से जाना जाएगा। एयरलाइंस कंपनी ने अपनी सूचीबद्ध होल्डिंग कंपनी का नाम बदलकर ‘कैपिटल ए’ कर दिया है। इतनी ही नहीं कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार की भी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को इसकी जानकारी दी और कहा कि एयरएशिया ग्रुप Bhd ने अपनी सूचीबंद्ध होल्डिंग कंपनी का नाम अब कैपिटेल ए बीएचडी कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि अपने सभी व्यापारों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ये कदम उठाया गया है। कंपनी ने होल्डिंग कंपनी का नाम बदलकर ‘कैपिटल ए’ कर दिया है। हालांकि एयरलाइंस एयर एशिया के नाम को बरकरार रखा गया है। कंपनी ने एयरलाइंस के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अपने कारोबार से आय बढ़ाने के लिए तैयारी कर ली है। कैपिटल ए के सीईओ टोनी फर्नांडीस ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण एयरलाइंस के कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान ने कंपनी को एयरलाइंस के अलावा वन-स्टॉप डिजिटल ट्रेवल और लाइफस्टाइल कारोबार को बढ़ावा देने का मौका दिया है। कंपनी ने रसद, विमान इंजीनियरिंग, उद्यम पूंजी, शिक्षा और पेमेंट, ट्रैवल, लाइफस्टाइल ऐप कारोबार शामिल है।
Good News: मोबाइल यूजर्स के लिए अच्छी खबर, अब 28 दिन के बजाए 30 दिन का होगा रिचार्ज प्लान
English summary
Air Asia Airlines Name changed into Capital A, Business Moved beyond Airlines
Story first published: Friday, January 28, 2022, 23:22 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















