कर्नाटक सीएम बोम्मई बोले- भाजपा जल्द ही पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार-मंथन करने के लिए करेगी बैठक

0
16

India

oi-Bhavna Pandey

|

Google Oneindia News

बेंगलुरू, 27 जनवरी। राज्य विधायिका का संयुक्त सत्र 14 फरवरी से 25 फरवरी तक होगा और बजट सत्र मार्च के पहले सप्ताह में होगा। ये जानकारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाज बोम्मई ने दी। सीएम बोम्मई ने गुरुवार को कहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार-मंथन करने और पार्टी और सरकार के बीच आने वाले दिनों में बेहतर समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक बैठक बुलाएंगे। एकजुट होकर काम करने और आगे बढ़ने का फैसला किया गया है।

karntkcm

बता दें एक दिन पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा और जद-एस के कुछ नेता मेरे संपर्क में हैं, लेकिन मैं नामों का खुलासा नहीं करूंगा। कांग्रेस में शामिल होने के लिए उन्हें हमारी पार्टी में विश्वास होना चाहिए, उन्हें पार्टी नेतृत्व को स्वीकार करके हमारे साथ जुड़ना चाहिए और उन्हें बिना किसी शर्त के शामिल होना चाहिए।

वहीं कर्नाटक के सीएम के जिला प्रभारी मंत्रियों के फेरबदल पर, राज्य के कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा “भाजपा पार्टी की नीति के अनुसार किसी को भी अपना जिला नहीं दिया जाता है। मैंने खुद कहा था कि मैं किसी अन्य जिले में नहीं जा सकता इसलिए उन्होंने मुझे किसी भी जिले की जिम्मेदारी नहीं देने का फैसला किया।

कर्नाटक कांग्रेस नेता यूटी खादर ने सीएम इब्राहिम के पार्टी छोड़ने के फैसले पर कहा सीएम इब्राहिम एक वरिष्ठ नेता हैं लेकिन डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। कर्नाटक में पार्टी एकजुट है। कांग्रेस अगला चुनाव जीतेगी और साबित करेगी कि सभी आरोप झूठे हैं।

राहुल गांधी पंजाब की जनता को मुंह नहीं दिखा सकते, क्योंकि उन्होंने जनता से किए वादे नहीं निभाए- केजरीवालराहुल गांधी पंजाब की जनता को मुंह नहीं दिखा सकते, क्योंकि उन्होंने जनता से किए वादे नहीं निभाए- केजरीवाल

https://www.filmibeat.com/photos/madonna-sebastian-53242.html?src=hi-oi

English summary

Karnataka CM Bommai said – BJP will soon hold a meeting to brainstorm on issues related to the party organization

Story first published: Thursday, January 27, 2022, 23:42 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here