उत्तराखंड और गोवा के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, धन सिंह को टिहरी के टिकट

0
12

नई दिल्ली, 27 जनवरी: पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। ऐसे में गोवा में कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम प्रताप सिंह राणे की जगह पर पोरीम विधानसभा से अपना उम्मीदवार बदला है। वहीं उत्तराखंड में भी एक सीट पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की है।

7 बार मुख्यमंत्री, 50 साल से विधायक

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोवा के पूर्व सीएम प्रताप सिंह राणे के स्थान पर कांग्रेस ने पोरीम विधानसभा क्षेत्र से रंजीत राणे को मैदान में उतारा है। बता दें कि प्रताप सिंह गोवा के 7 बार सीएम रह चुके हैं, इसी के साथ ही वो 50 साल से विधायक भी है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह राणे ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उनका निजी फैसला है और वे अब रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने उनकी जगह पर पोरीम से रंजीत राणे को अपना चेहरा बनाया है।

बीजेपी से आए धन सिंह नेगी को मिला टिकट

इसी के साथ कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी एक सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए धन सिंह नेगी को टिहरी से टिकट दिया है। बता दें कि हाल ही कांग्रेस नेता हरीश रावत से मुलाकात के बाद उन्होंने हाथ का साथ थाम लिया था। अब पार्टी ने उनको टिहरी से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले पिछले बार वो भाजपा से इस सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here