पूर्व मंत्री जगमोहन कांग ने बेटे के लिए मांगा टिकट, सोनिया गांधी को लिखे पत्र में बोले- चन्नी मुझसे जलते हैं

0
16

नई दिल्‍ली, 27 जनवरी। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है लेकिन पंजाब कांग्रेस नेताओं के बीच की दूरियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब पंजाब कांग्रेस के नेता जगमोहन एस कांग ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपने बेटे यादवेंद्र एस कांग को खरड़-52 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव टिकट आवंटित करने का अनुरोध किया। उनका कहना है कि “सीएम चन्नी पेशेवर ईर्ष्या से हमारा विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है।

बता दें दो दिन पहले पूर्व मंत्री कंग ने कहा था कि कांग्रेस के आलाकमान मेरे पक्ष में थे लेकिन पंजाब मुख्‍यमंत्री चरणजीत चन्नी ने मेरी टिकट कटवा दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि वो नहीं चाहते कि मैं खरड़ से चुनाव लड़ूं। इसकी वजह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट भी जानती है। इतना ही नहीं कंग ने एक बैठक की जिसमें उनके समर्थक नेताओं ने सीएम चन्‍नी के खिलाफ नारेबाजी भी की थी ।

उन्‍होंने कहा मुझे टिकट देने के पक्ष में कांग्रेस आलाकमान थीं लेकिन सीएम ने ये कहते हुए मना करवा दिया कि मैं इसी विधानसभा क्षेत्र में रहता हूं, इसलिए यहां टिकट मेरे हिसाब से दी जाएगी। कंग ने कहा था कांग्रेस पार्टी अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, मोहसिना किदवई ने मेरा साथ दिया। मेरे टिकट की वजह से चरणजीत चन्नी केंद्रीय इलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल नहीं हुए।।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here