India
oi-Sagar Bhardwaj
नई दिल्ली, 27 जनवरी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा- कोरोना संक्रमित होने के बाद तमाम सावधानियां बरत रहा हूं। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं मेरी उनसे अपील है कि कृपया वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।

बता दें कि वह अकेले नेता नहीं हैं जो कोरोना की चपेट में आए हैं, इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी पूछती है कि पापा हर कोई आप ही के बारे में बात क्यों करता है- स्कैम 1992 फेम प्रतीक गांधी
पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 2,86,384 नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,86,384 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4,03,71,500 हो गए हैं। वहीं, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,91,700 हो गई गहै। फिलहाल देश में कोरोना के 22,02,472 सक्रिय मामले हैं।
English summary
External Affairs Minister Dr S Jaishankar and Maharashtra Minister Ashok Chavan became Corona positive
Story first published: Thursday, January 27, 2022, 19:29 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















