
अंदर मिली वजाइना
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप के कोसोवो में एक शख्स को पेट में दिक्कत हो रही थी। जिस पर वो डॉक्टरों के पास पहुंचा। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर हर्निया का ऑपेरशन करना शुरू किया, लेकिन अंदर की जांच रिपोर्ट देख उनके होश उड़ गए। उस 67 बर्षीय बुगुर्ज के अंदर वजाइना विकसित हो गई थी। इस चौकाने वाली घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिस्थिना की ओर से यूरोलॉजी केस रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित की गई है।

गायब टेस्टिकल का भी पता चला
रिपोर्ट में बताया गया कि उस शख्स के पैर में आंशिक तौर पर वजाइना बन गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे हर्निया बताया था। डॉक्टरों के मुताबिक उस शख्स को पिछले 10 सालों से इससे जुड़ी दिक्कत थी। जब वो सर्जरी करवाने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि यूटेरस, कर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा), फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय मौजूद है। इसके अलावा उनके अंदर एक गायब टेस्टिकल का भी पता चला।

बहुत ही दुर्लभ केस
डॉक्टरों ने बताया कि जब वो शख्स खांसता या खड़ा होता था, तो रहस्यमयी गांठ दिखाई देती थी, लेकिन जब वो लेटता था, तो वो गायब हो जाती थी। आमतौर पर पेट के अंदर की जांच जैसे अट्रासाउंड मरीजों को लिटाकर ही किया जाता है, ऐसे में उसके बारे में पता नहीं चल पाया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ पुरुषों के अंदर महिलाओं के यौन अंग विकसित होते हैं, लेकिन ये बहुत ही दुर्लभ केस है। मेडिकल साइंस के इतिहास में अभी तक सिर्फ 200 लोगों के साथ ऐसा हुआ है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















